पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर सोमवार को कालका कांग्रेस भवन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर कांग्रेस महासचिव मनवीर गिल ने बैठक में कहा कि राजीव गांधी आधुनिक भारत के निर्माता थे। कर्नाटक में कांग्रेस की जीत पर सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं को बधाई दी और कहा कि भाजपा सरकार महंगाई पर रोक लगाने में नाकाम रही है। पेट्रोल व डीजल के दाम आज सबसे अधिक हैं और भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है। अजय सिंगला ने कहा कि पालिका कर्मचारी पिछले 12 दिनों से हड़ताल पर हैं। सरकार इसका सम्मानपूर्वक समाधान निकालने में नाकाम है। हरियाणा में आज हर वर्ग परेशान है। बिजली की समस्या लगातार जारी है। सरकार कुंभकर्णी नींद में व जुमलों में व्यस्त है। श्रद्धांजलि देने के लिए कांग्रेस नेता मुकेश सोढी, पूर्व पार्षद कुलविंदर शंटी, रमेश वैद, हरभजन सिंह, देवेंद्र जैन, उजाला बक्शी, अनिल चोरसिया, वाल्मीकि सभा से गोल्डी रविदास, सभा प्रधान धर्म पाल, पीयूष शर्मा मौजूद रहे।