मिस्टर इंडिया बने चेतन सैनी सम्मानित
पिंजौर|विधायक लतिका शर्मा ने कालका कॉलेज सभागार में आयोजित कार्यक्रम में मिस्टर इंडिया बने पिंजौर निवासी चेतन सैनी को सम्मानित किया। चेतन ने नेशनल लेवल के बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता में मिस्टर इंडिया का खिताब जीता है। पिछले महीने पुणे, मुंबई में बॉडी बिल्डर फेडरेशन ने बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता करवाई थी।