पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • राजपुरोहित समाज की डे नाइट क्रिकेट प्रतियोगिता 24 से

राजपुरोहित समाज की डे-नाइट क्रिकेट प्रतियोगिता 24 से

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दांतराई | आदर्श राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल में पांच दिवसीय राजपुरोहित समाज स्नेह मिलन डे-नाइट क्रिकेट प्रतियोगिता आरपीएल-5 का उद्घाटन 24 अप्रैल को शाम चार बजे ब्रह्मधाम कालंद्री में होगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रमोद भाई करेंगे। जबकि, ब्रह्मधाम आसोतरा के पद्मानंद महाराज वेदांताचार्य तथा जोगेश्वर महादेव महंत विरमगिरी महाराज का सानिध्य रहेगा। प्रतियोगिता कमेटी सदस्य श्रवण पुरोहित ने बताया कि नवपरगना की चौबीस टीमें भाग लेंगी व प्रतियोगिता में विजेता व उपविजेता टीम को ट्रॉफी व नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा। वहीं प्रतियोगिता में मेन ऑफ मैच, सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज, सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज, सर्वश्रेष्ठ क्षेत्र रक्षक को भी सम्मानित किया जाएगा। प्रतियोगिता को लेकर समाज के कार्यकर्ता तैयारियों में जुटे हुए है। प्रतियोगिता में पुरस्कार वितरण व समापन समारोह में राणेश्वर महादेव मंदिर कालंद्री के देवानंद महाराज, आहोर विधायक शंकर सिंह राजपुरोहित तथा गादीपति रविधाम गुजरात के महंत सत्यानंद महाराज भाग लेंगे।

खबरें और भी हैं...