पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • तिलक महोत्सव शुरू, 20 को सजेगी छप्पन भोग झांकी

तिलक महोत्सव शुरू, 20 को सजेगी छप्पन भोग झांकी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कामां। मदन मोहनजी मंदिर में गोस्वामी बृजेश कुमार का तिलक महोत्सव शुरू हो गया। वहीं रात्रि को श्री मदन मोहन प्रभु की झांकी सजाई गई। जिसकी सजावट के लिए मथुरा-वृंदावन के कारीगरों ने मदन मोहन जी मंदिर में फूल बंगला झांकी सजाई। 20 अप्रैल को सुबह 11 बजे गोस्वामी बृजेश कुमार महाराज का सप्तम पीठाधीश्वर के रूप में गादी तिलक महोत्सव संपन्न होगा। जिसमें पूरे भारतवर्ष के अनेक गोस्वामी बालक और धर्माचार्य वैष्णव गणमान्य लोगों का कामां में पहुंचना शुरू हो गया है। कामां के सभी होटल, रेस्ट हाउस, अभी से फुल हो गए हैं। वही 20 अप्रैल शाम को 4 बजे से श्री मदन मोहन प्रभु छप्पन भोग सजाई जाएगी।

खबरें और भी हैं...