पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पहाड़ी प्रधान पद को लेकर घमासान दोनों पक्षों ने दर्ज कराया मुकदमा

पहाड़ी प्रधान पद को लेकर घमासान दोनों पक्षों ने दर्ज कराया मुकदमा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पहाड़ी| पंचायत समिति के प्रधान पद को लेकर प्रधान पक्ष और उनके प्रतिद्धियों में उठापटक अभी जारी है। वही दोनों पक्षों के लोगों ने एक-दूसरे के लोगो के खिलाफ रिपोर्ट करा रहे हैं। गत दिनों पूर्व से ही पहाड़ी प्रधान गीता सावरियां के विपक्षी लोगों ने पंचायत समिति में चल रहे भ्रष्टाचार को लेकर लगातार शिकायते की जा रही थी। अधिकांश सदस्यों द्वारा कामां विधायक जगत सिंह के निवास पहुंच कर प्रधान को हटाने पर अड़े हुए थे। थानाधिकारी जलसिंह ने बताया कि मंगलवार को मूंगसका निवासी दीनू ने मामला दर्ज कराया कि वह, इस्लाम और गब्बु बस स्टैंड पर बैठे हुए थे। तभी गाड़ी लेकर पहाड़ी निवासी रामवीर, भोला ओर दिनेश सावरिया आए और तीनों को कमरे में बंधक बनाकर रखा। पुलिस द्वारा उन्हें मुक्त कराया गया। वही पहाड़ी प्रधान गीता सावरिया की सास मिथलेश ने मामला दर्ज कराया कि सोमवार को दोपहर करीब दो बजे मूंगसका निवासी दीनू, सावलेर निवासी इस्लाम, लिवासना निवासी गब्बु, गाजूका निवासी उम्मर घर पर आए और बजट में राशि नहीं देने की कहने लगे। उन्हें चिल्लाने की मना करने पर सभी लोगो ने मेरे साथ धक्का मुक्की कर जाति सूचक शब्दों से अपमानित करने का मामला दर्ज कराया गया।

खबरें और भी हैं...