कामां | लोधा समाज के प्रदेश अध्यक्ष बृजेंद्र सिंह लोधा ने जिला कलेक्टर संदेश नायक से मुलाकात कर कामां क्षेत्र में आवारा विचरण कर रहे गोवंश व अन्य पशुओं को पकड़वाकर गोशाला भिजवाने की मांग की है। लोधा ने बताया कि कामां क्षेत्र में आवारा वितरण करने वाले गोवंश व पशुओं के चलते किसान परेशान हैं येआवारा पशु किसानों की फसल चौपट कर देते हैं जिससे किसान परेशान हैं। किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए गत माह मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे से भी मुलाकात की गई थी जिस पर राजे ने जिला कलेक्टर को समस्या समाधान के निर्देश दिए थे। लोधा ने बताया कि जिला कलेक्टर संदेश नायक शनिवार को कामांं का दौरा कर समस्या का जायजा ले सकते हैं।