पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • वृक्ष दान अभियान में रोपे रुद्राक्ष के पौधे, देखभाल करने की ली जिम्मेदारी

वृक्ष दान अभियान में रोपे रुद्राक्ष के पौधे, देखभाल करने की ली जिम्मेदारी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
स्वदेशी समाज सेवा समिति फिरोजाबाद उत्तर प्रदेश द्वारा चलाए जा रहे वृक्षदान अभियान के अंतर्गत कस्बे के डीग रोड स्थित रिलायंस पेट्रोल पंप वाटिका में रुद्राक्ष के पौधों का रोपण किया गया। समिति प्रबंधक विवेक यादव ने बताया समिति द्वारा देश के विभिन्न प्रांतों स्थित विभिन्न धर्म स्थलों व प्रमुख वाटिकाओं व बगीचों में समिति द्वारा वृक्षदान अभियान के अंतर्गत पौधारोपण किया जा रहा है जिसके अंतर्गत रुद्राक्ष के पौधों का रोपण जा रहा है। समिति द्वारा वृक्षारोपण के बाद रुद्राक्ष के पौधे की सार संभाल भी की जाएगी और समय-समय पर पौधों की देखभाल भी की जाएगी। यादव ने बताया कि समिति द्वारा आगामी दिनों में ब्रज चौरासी परिक्रमा मार्ग के प्रमुख तीर्थ स्थलों पर भी रुद्राक्ष के पौधे लगाए जाएंगे। इस मौके पर सुनील यादव, अनुज प्रताप सिंह, संजय सिंह सिकरवार ,रामसिंह आदि लोग मौजूद थे।

कामां. रुद्राक्ष का पौधा रोपित करते कार्यकर्ता

खबरें और भी हैं...