तूड़ी बेच लौट रहे किसान से 47 हजार लूटे
कामां| तूड़ी बेच कर घर लौट रहे गांव धूलवास निवासी हनीफ से गांव गढाजान के जुबदीन, काला, मुफीद ने मारपीट कर 47 हजार रुपए लूट लिए। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ थाने में मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने बताया कि गांव धूलवास निवासी हनीफ पुत्र कमल खां ने थाने में मामला दर्ज कराया है कि शुक्रवार सुबह 10 बजे वह अपने ट्रैक्टर ट्रॉली से हरियाणा के पुन्हाना में तूरी बेच कर वापस अपने गांव लौट रहा था। गांव मूसेपुर के निकट गांव गढाजान निवासी जुबदीन, काला, मुफीद आए तथा आते ही मारपीट कर उसकी जेब में रखे 47 हजार रुपयों को लूट कर ले गए।