कामां | पुलिस ने शनिवार को तीन अलग-अलग मामलों में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर कब्जे से कट्टा कारतूस बरामद किया है। पुलिस ने फरार गौ तस्कर खुर्शीद उर्फ कुर्सीद पुत्र सौदान मेव निवासी अकाता, राकेश पुत्र वीरेंद्र निवासी बमनवाड़ी को गिरफ्तार कर एक अवैध कट्टा व एक जिन्दा कारतूस सहित गिरफ्तार किया है। इसी प्रकार समसूू पुत्र नूरमोहम्मद ऊभाका को छुरा लेकर घूमते गिरफ्तार किया है।