पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • एसडीएम से की रमजान माह में 24 घंटे बिजली पानी की मांग

एसडीएम से की रमजान माह में 24 घंटे बिजली-पानी की मांग

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कामां. एसडीएम को ज्ञापन सौंपते मुस्लिम समाज के लोग।

भास्कर संवाददाता|कामां

रमजान के महीने में रोजेदारों की सुविधा के लिए चौबीस घंटे बिजली व पर्याप्त जल व्यवस्था की मांग को लेकर एसडीएम सुरेश यादव को ज्ञापन सौपा। युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव व जिला कांग्रेस कमेटी के सचिव सद्दाम खान ने बताया कि रमजान माह 17 मई से प्रारंभ हो रहा है। जो 15 जून तक जारी रहेगा प्रदेश में चल रहे गर्मी के दौर में सरकार से मांग की गई है कि रोजेदारों को की सुविधा को ध्यान में रखते हुए चौबीस घंटे बिजली आपूर्ति व जल की व्यवस्था की जाए। ज्ञापन देने वालों में लियाकत अली, कल्लू खान, तालीम, वसीम, मुफीद, निसार, इरफान आदि मौजूद थे।

पहाड़ी। उपखंड क्षेत्र के ग्रामीणों ने एसडीएम को ज्ञापन देकर रमजान के महीना शुरू होने से पूर्व ही बिजली और पीने के पानी की उचित व्यवस्था कराने की मांग की है। क्षेत्र के ग्रामीणों ने उपखंड अधिकारी रघुनाथ खटीक को दिए ज्ञापन में बताया की क्षेत्र में बिजली और पानी की व्यवस्था चरमराई हुई है। जबकि 17 मई से मुस्लिम समुदाय का रमजान का महीना शुरू होने जा रहा है। जिसमे लोगों को बिजली और पानी की आवश्यकता है। रमजान के महीने में मुस्लिम लोग एक महीना तक उपवास रखता है। उस समय पीने के पानी और बिजली की अति आवश्यकता होती है। इस अवसर पर कांग्रेस जिला महासचिव सद्दाम हुसैन, वसीम, लियाकत अली, मुफीद खां, निसार, अनीस खान, मुश्ताक खा आदि मौजूद थे। रमजान महीने में चौबीस घंटे में बिजली आपूर्ति की मांग

खबरें और भी हैं...