बसपा की आर्थिक परिवर्तन यात्रा आज पहुंचेगी कामां
कामां। बहुजन समाज पार्टी के तत्वावधान में सर्व समाज में भाईचारा बनाओ अभियान के अंतर्गत डा़ भीमराव अंबेडकर सामाजिक एवं आर्थिक परिवर्तन रथ यात्रा आज कामां पहुंचेगी। इस दौरान विभिन्न कार्यक्रम भी होगे। ईश्वरी प्रजापत ने बताया कि आर्थिक परिवर्तन संकल्प रथ यात्रा शनिवार को खेतड़ी विधायक पूरनमल सैनी व सादुलपुर विधायक मनोज सिंह न्यांगली के नेतृत्व तथा बसपा के मुख्य प्रभारी धर्मवीर अशोक के मार्गदर्शन में नागौर से प्रारंभ हुई थी। रथ यात्रा बुधवार को कामां में कैथवाड़ा थाना क्षेत्र में प्रवेश करती हुई बाढ चौराहा, देवी गेट, भूमिया बुर्ज,बड़ा मोहल्ला, प्रजापत मोहल्ला, हरिजन मोहल्ला होते हुए अंबेडकर सर्किल पहुंचेगी।