एसपी बताएं लापता बच्चा कहां है: हाईकोर्ट
जयपुर/भरतपुर | हाईकोर्ट ने भरतपुर के कामां से पिछले छह माह से लापता 8 साल के बच्चे का कोई पता नहीं चलने पर भरतपुर के एसपी को 14 मई को कोर्ट में पेश होकर जवाब देने के लिए कहा है। अदालत ने एसपी से पूछा है कि लापता बच्चा क्यों नहीं मिला। न्यायाधीश मोहम्मद रफीक व गोवर्धन बाढ़दार की खंडपीठ ने यह अंतरिम निर्देश राजू की बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका पर दिया। याचिका में प्रार्थी ने कहा कि उसका बेटा छह माह से लापता है लेकिन पुलिस ने उसके बच्चे को अब तक तलाश नहीं किया है। इस पर कोर्ट ने कहा कि यह दुखद है।