पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कामां में 13 पंचायत समिति सदस्यों सहित 17 ने ली भाजपा की सदस्यता

कामां में 13 पंचायत समिति सदस्यों सहित 17 ने ली भाजपा की सदस्यता

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कामां | गत दिनों पहाड़ी पंचायत समिति के अंतर्गत आने वाले 16 पंचायत समिति सदस्यों ने विधायक की देखरेख में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की थी उसी क्रम में आज विधायक के कामां दौरे के दौरान कामां पंचायत समिति में कांग्रेस के टिकट पर निर्वाचित हुए चार पंचायत समिति सदस्यों सहित कुल 13 पंचायत समिति सदस्यों के अलावा चार अन्य अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। विधायक के साथ भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष सर्वेश सैनी व भाजपा के शहर मंडल प्रभारी निहाल मीणा ने सभी को भाजपा की सदस्यता ग्रहण कराई। कांग्रेस की टिकट पर निर्वाचित पंचायत समिति सदस्य साहून खान, पृथ्वी सिंह यादव, शहनाज खान, सिरातल, निर्दलीय रूप से निर्वाचित पंचायत समिति सदस्य विश्वेंद्र सिंह, मुबीन खां आदि ने भी भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

कामा. भाजपा की सदस्यता ग्रहण करते पंचायत समिति सदस्य।

खबरें और भी हैं...