पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • तीन दिवसीय जलसे की तैयारियां कामां विधायक ने लिया जायजा

तीन दिवसीय जलसे की तैयारियां कामां विधायक ने लिया जायजा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उपखंड क्षेत्र के अमरूका गांव के समीप 21 अप्रैल से पहली बार तीन दिवसीय हो रहे जलसे की तैयारियों को लेकर कामां विधायक जगत सिंह ने जलसा स्थल का जायजा लिया और जलसे को चार लाख रुपये नकद ओर निजी कोष से प्रतिदिन तीस टैंकर पीने के पानी की सुविधा करने की घोषणा की गई। कामां-पहाड़ी सहित हरियाणा के पूरे मेवात में अब तक हुए जलसों में 21 से 23 अप्रैल तक होने वाले जलसे को सबसे बड़ा जलसा कहा जा रहा है जिसकी तैयारियों को लेकर एक समाज के लोग करीब दस दिनों पूर्व से जुटे हुए हैं। वहीं मुवीन अहमद ने बताया की मेवात क्षेत्र में पहली बार सबसे बड़ा जलसे का आयोजन किया जाएगा जिसमें प्रतिदिन करीब 15 से 20 लाख लोग सुन सकेंगे। उन्होंने बताया जलसे में प्रतिदिन करीब दो लाख लोगों के ठहराव की व्यवस्था की जा रही है वहीं जलसे के लिए 600 शौचालयों व 400 अस्थायी पेशाबघर बनवाए गए हैं। उन्होंने बताया जलसे में राजस्थान से लेकर हरियाणा, उत्तर प्रदेश, सहित अन्य प्रांतों से भी लोगों के पहुंचने की व्यवस्था की गई है। शनिवार को कामां विधायक जगत सिंह ने अपने साथियों के साथ जलसा स्थल का दौरा किया और जलसे की तैयारियों को लोगो से बखूबी जानकारी ली। साथ ही लोगों ने विधायक से कामां-पहाड़ी रोड पर चलने वाले भारी वाहनों को दिन में बंद कराने की मांग की गई और जलसे से जुड़ने वाले सभी रास्तों को दुरुस्त कराने की मांग भी की गई। विधायक जगत सिंह ने अपने निजी कोष से जलसे के लिए चार लाख रुपए ओर जलसे में पीने के पानी के प्रतिदिन 30 टैंकर पानी देने की घोषणा की गई। इस अवसर पर कामां, पहाड़ी प्रधान गीता सावरिया, उपखंड अधिकारी रघुनाथ खटीक, कामां सीओ राय सिंह बेनीवाल व भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...