पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कामां में फायर स्टेशन का हुआ लोकार्पण

कामां में फायर स्टेशन का हुआ लोकार्पण

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कामां | राजस्थान सरकार द्वारा बजट के दौरान की गई घोषणा के अंतर्गत कामां नगरपालिका क्षेत्र के अंतर्गत वार्ड नंबर 25 नगला हरचंद में 48 लाख की लागत से होने वाले अंबेडकर भवन की मुख्य अतिथि विधायक जगत सिंह ने विधि-विधान व मंत्रोच्चार के बाद आधारशिला रखी। वहीं दूसरी ओर विधायक ने नगर पालिका द्वारा कामां कस्बे के तीर्थराज विमल कुंड स्थित बड़ी परिक्रमा मार्ग में कराए गए फायर स्टेशन भवन का का भी लोकार्पण किया गया। कार्यक्रम में पालिका उपाध्यक्ष निहाल सिंह मीणा, व्यापार महासंघ के अध्यक्ष अध्यक्ष गिरधारी खंडेलवाल, पार्षद दिलीप अरोड़ा, विजय गुर्जर, टेकचंद शर्मा, गुलाब सिंह भाटी, सर्वेश सैनी, गोपाल जाटव, हरिप्रसाद शर्मा, किशोर तिवारी पूर्व अन्य भाजपा नेता व कस्बावासी मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...