अलवर से कामां पहुंची बिजली पानी सप्लाई अभी भी बाधित
कामां | पिछले दिनों बुधवार को जिले में आए भयंकर आंधी तूफान से बाधित हुई बिजली की आपूर्ति शनिवार सुबह 5 बजे बहाल हो सकी। बिजली की सप्लाई जयपुर डिस्कॉम ने अलवर की प्रसारण कंपनी से नगर सीकरी गोपालगढ़ पहाड़ी होते हुए कामां के लिए बिजली लाई गई है यह बिजली की सप्लाई कामा कस्बे में प्रातः 5 बजे शुरू की गई जो 10:00 बजे तक पूरे कस्बे में लगातार दी गई इसके पश्चात जयपुर डिस्कॉम के सहायक अभियंता विजय सिंह चौधरी ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र के 33 केवीए फीडर कस्बा जुरहरा को 4 घंटे विद्युत सप्लाई उपलब्ध कराई गई। इसके अलावा अकाता, सवलाना, सावलेर, सतवास, सहसन, कठोल कोई फीडरों को तो 2 घंटे बिजली सप्लाई दी गई है। जयपुर डिस्कॉम के सहायक अभियंता ने बताया कि विद्युत व्यवस्था को नियमित रूप से चालू करने में करीब 8 दिन का और समय लग सकता है क्योंकि जब तक कुम्हेर-भरतपुर के मध्य विद्युत टॉवरों का कार्य पूर्ण नहीं हो जाता है तब तक उपभोक्ताओं को परेशानी रहेगी।
वहीं कस्बा में बुधवार को क्षेत्र में आई भयंकर तूफान से लड़खड़ाई बिजली व्यवस्था के बाद कस्बा में भी आज शनिवार को पांचवे दिन भी पानी की सप्लाई नहीं हो सकी। जिसके चलते कस्बे के लोग पानी की समस्या से जूझ रहे हैं।