पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कदंब के पेड़ों से महकेगा ब्रज चौरासी कोस मार्ग

कदंब के पेड़ों से महकेगा ब्रज चौरासी कोस मार्ग

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजस्थान सरकार द्वारा ब्रज चौरासी कोस परिक्रमा मार्ग के सौंदर्यीकरण, यात्रियों की सुविधा-सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए मानसून के प्रारंभ होते ही प्रथम चरण में परिक्रमा मार्ग में करीब 15000 कदम के वृक्ष लगाएं जाएंगे।

जिससे परिक्रमा मार्ग का रास्ता आने वाले समय में कदंब की खुशबू से महकने लगेगा। साथ ही पदयात्रियों को गर्मी का एहसास भी नहीं होगा। ब्रज परिक्रमा मार्ग अधिशासी अभियंता आसाराम सैनी ने बताया कि परिक्रमा मार्ग में प्लांटेशन के तहत प्रथम चरण में करीब 15000 कदंब वृक्ष लगाए जाने हैं। जिसके तहत ट्री गार्ड बनाने का कार्य शुरू कर दिया गया है। इसके अलावा दूसरे चरण में बड़ ,पीपल, शीशम, बेलपत्र आदि के पौधे भी परिक्रमा के साथ-साथ लगाए जाने का लक्ष्य हैं। कामा -डीग क्षेत्र के 82 किलोमीटर क्षेत्र में सॉफ्ट कॉरिडोर से सटाकर पौधे लगाने के लिए गड्ढे वह गमले तैयार किए जा रहे हैं। जिससे पद यात्रियों को परिक्रमा देने में धूप से कुछ निजात मिल सकेगी पौधे तैयार होते ही खुशबू से मार्ग महकने लगेगा ।

पहले चरण में 15000 वृक्ष लगेंगे, परिक्रमा मार्ग में 14 स्थानों पर विश्राम गृहों का कार्य चल रहा है

कामां. परिक्रमा मार्ग में लगाए गए पौधे।

परिक्रमा मार्ग में 84 हैंडपंप लगेंगे

कदंब के वृक्ष की देखरेख परियोजना के द्वारा की जाएगी कदम के पौधे 2 साल के विकसित पौधे ही लगाने का लक्ष्य रखा गया है। इसके अलावा ब्रज परिक्रमा मार्ग में पद यात्रियों की पानी की सुविधा के लिए प्रत्येक एक किलोमीटर की दूरी पर एक हैंडपंप लगाया जा रहा है। जिसमें 20 हैंडपंप हाल ही में अधिक मास परिक्रमा को देखते हुए लगाए गए हैं। परिक्रमा मार्ग में 84 हैंडपंप लगाने का लक्ष्य है। प्रथम बार में 14 स्थानों पर यात्री विश्राम गृह निर्माण का कार्य चल रहा है यात्री विश्राम पर सुलभ कांप्लेक्स के साथ-साथ सिंगल फेस पानी का ट्यूबवेल के अलावा 13 स्थानों पर अतिरिक्त शौचालय का कार्य शुरू किया गया है।

खबरें और भी हैं...