कामां। अखिल भारतीय साहित्य परिषद राजस्थान इकाई कामां की काव्य गोष्ठी डॉ भगवान मकरंद के निवास पर आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता वरिष्ठ साहित्यकार सर्वोत्तम त्रिवेदी लघु ने की। गोष्ठी में “गैया गोपाल की” समस्या-पूर्ति पर छंद प्रस्तुत किए गए। गोवर्धन के पास स्थित सूर श्याम गौशाला संस्थान परासौली के द्वारा प्रकाशित पत्रिका सुरभि सौरभ के लिए प्रकाशनार्थ भेजी जाने वाली रचनाओं का काव्यपाठ इस कवि गोष्ठी में किया गया। कवि गोष्ठी में शीशराम गोला, बृजबिहारी सुरीला, शिवराम सैनी ,कमल सिंह कमल, श्याम साहू, हेमेंद्र भारतीय, नारायण सैनी, पवन कुमार नीरज, राहुल खंडेलवाल, पवन पाराशर आदि ने अपनी रचनाओं को प्रस्तुत किया।