कामां। पूर्व संसदीय सचिव जाहिदा खान की अभिशंसा पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष शेर सिंह सूपा ने कामां कस्बा निवासी ओमप्रकाश पुजारी को कांग्रेस कमेटी का शहर मंडल अध्यक्ष मनोनीत किया है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य जलीस खान व ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष श्रीचंद्र गौड़ ने उन्हें नियुक्ति पत्र देकर कांग्रेस पार्टी के लिए और अधिक कार्य करने की जिम्मेदारी सौंपी है।