पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 48 किलो गौ मांस सहित तस्कर गिरफ्तार

48 किलो गौ मांस सहित तस्कर गिरफ्तार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कामां। थाना अधिकारी नेकी राम चौधरी ने बताया कि रविवार को सूचना मिली थी कि हरियाणा का एक युवक बाइक पर सवार होकर कामां थाना के गांव टायरा में गौ मांस बिक्री के लिए आ रहा है। जिस पर हेड कांस्टेबल राजेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित कर गौमांस तस्कर की घेराबंदी की गई पुलिस ने कामा थाने के गांव टायरा में गौमांस बिक्री करते समय हरियाणा के पुन्हाना थाना के गांव रूपाहेड़ी निवासी रफीक पुत्र रत्ती मेव को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 48 किलो गोमांस एक बाइक बरामद की है नेकीराम चौधरी ने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ में गिरफ्तार किए गए गोमांस तस्कर रफीक ने गांव टायरा निवासी करीब एक दर्जन से अधिक गोमांस खरीदने वाले लोगों के नाम उजागर किए हैं पुलिस उन्हें भी नामजद कर गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है।

खबरें और भी हैं...