पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 150 परिवारों की जरूरत का पानी रोज बह रहा व्यर्थ, जलदाय विभाग बेखबर

150 परिवारों की जरूरत का पानी रोज बह रहा व्यर्थ, जलदाय विभाग बेखबर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कस्बा के देवी गेट के समीप जलदाय विभाग की मैन राइजिंग लाइन में लीकेज से निरंतर पानी बहता रहता है प्रतिदिन लाखों लीटर पानी बहने से यहां जलभराव की स्थिति बनी हुई है लेकिन विभाग इसे नजरअंदाज किए हुए है। निरंतर पाइप लाइन से पानी बहने का सिलसिला कई वर्षों से चला आ रहा है अगर यह पानी व्यर्थ नहीं बहे तो प्रतिदिन करीब डेढ़ सौ परिवारों को पीने को पानी मिल सकता है।

लेकिन विभाग इस लीकेज को बंद करने की जरूरत ही महसूस नहीं कर रहा। क्षेत्र में पेयजल संकट पिछले कई वर्षों से लगातार बना हुआ है। जिसके लिए जलदाय विभाग प्रतिवर्ष करोड़ों रुपए खर्च कर नए-नए डीप बोर लगाकर कस्बे को पानी आपूर्ति करने का प्रयास करता रहता है। इसके बावजूद भी कस्बे में 3 दिन बाद पानी की सप्लाई दी जाती है जो भी लोगों के लिए प्राप्त नहीं है। कस्बा के लिए जलदाय विभाग द्वारा बोरखेड़ा लुहेसर अगरावली में डीप बोर लगाकर वहां से मेन राइजिंग पाइप लाइन के माध्यम से कस्बे की पानी की टंकियों व जीएलआर के लिए पानी पहुंचाया जाता है। बीच में ही पाइप लाइन में गैस निकासी के लिए देवी गेट स्थित विभाग द्वारा एक वाल लगा दिया गया था अब यह वाल आस पड़ोस के लोगों ने क्षतिग्रस्त कर दिया है। जिससे यह पानी तीव्र गति से चौबीसों घंटे बहता रहता है।

कामां. जलदाय विभाग की मुख्य पाइप लाइन से व्यर्थ बहता पानी।

लीकेज को कई बार कर्मचारियों से ठीक करा दिया गया लेकिन आस पड़ोस के लोगों द्वारा उसे जान बूझकर इसे तोड़ दिया जाता है। जिससे निरंतर पानी की निकासी हो रही है अब वेल्डिंग कराकर बंद करा दिया जाएगा।

श्याम सिंह लोधा, सहायक अभियंता, जलदाय विभाग

खबरें और भी हैं...