कामां। कस्बे के पंजाब नेशनल बैंक शाखा के समीप स्थित एक किराना की दुकान के सामने खड़ी बाइक को अज्ञात चोर पार कर ले गए। मिली जानकारी के अनुसार कामां थाना के गांव ढाणा निवासी याकूब खान किराना की दुकान पर सामान खरीद रहा था। इसी दौरान उनकी बाइक को अज्ञात बाइक चोर ले कर भागने लगा घटना की जानकारी लगते ही बाइक मालिक व लोगों ने चोर का पीछा भी किया लेकिन भागने में सफल रहा।