पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • झामुमो को हर वर्ग का समर्थन मिल रहा : बबीता

झामुमो को हर वर्ग का समर्थन मिल रहा : बबीता

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गोमिया विधानसभा उपचुनाव की झामुमो प्रत्याशी बबीता देबी ने कसमार प्रखंड के दर्जनों गांवों का डोर टू डोर दौरा कर लोगों से तीरधनुष छाप पर वोट करने की अपील की। इस दौरान उन्होंने कसमार प्रखंड के बेरोटांड़, फुटलाही, सुयाडीह, सूरजूडीह, कसमार, गर्री, मंजुरा, सोखाडीह, झारमुगा,तेलमुगा, तिलयगजार चुरीनगाढा, मोचरो, ओरमो, जमहार आदि गांवों में झामुमो के पक्ष मे वोट डालने की अपील की। उन्होंने कहा कि 28 मई को अपने क्षेत्र के सर्वांगिण विकास के लिए तीर-धनुष छाप पर मतदान करें। उन्होंने ये भी कहा कि मुझे सभी जाति धर्म के जनसमूह का प्यार और आशीर्वाद मिल रहा है। गोमिया की जनता के लिए उनके पति लगातार बारह वर्षो से सच्चे सिपाही के रूप मे काम करते आ रहे हैं। लोकतंत्र मे जनता सर्वोपरि है। मुझे एक बार मौका दें, अधूरे छूटे विकास कार्यो को पूरा करूंगी। गांवों मे कृषि के लिए सिंचाई, पेयजल, शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, पुल-पुलिया, बिजली समेत सभी जरूमंद सुविधा उपलब्ध कराने के लिए कृतसंकल्पित रहूंगी। मौके पर बसंती देवी, कंचन किरण कपूर, भूमिका कुमारी, दिलीप हेम्ब्रम, नवीन जायसवाल, श्रृष्टिधर महतो, भदरू महतो, विनोद विहारी महतो, कमलेश्वर महतो, संगीता देवी उषा देवी, नमीता देबी, सिकन्दर कपरदार,चन्द्र मोहन सिह, उमेश मुंडा, कपलेश्वर महतो, रवि मेहता, सोहेल अंसारी आदि थे।

चुनावी दौरा करते झामुमो प्रत्याशी बबीता देबी व अन्य।

जीत निश्चित : रीता

साड़म |
कांग्रेस कार्यालय होसिर में चुनावी रणनीति को लेकर प्रखंड अध्यक्ष शरण राम की अध्यक्षता में बैठक हुई। महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष रीता सिंह ने कहा कि महागठबंधन की प्रत्याशी की जीत होगी। कहा कि विपक्ष की सभी पार्टियों ने यहां एकता का परिचय दिया है। मौके पर महिला प्रखंड अध्यक्ष उर्मिला देवी, जिला उपाध्यक्ष विमल कृष्ण चौबे, सुशील झा, लालमोहन लायक आदि थे।

आज उतरेंगे कई दिग्गज

कथारा |
सोमवार को प्रचार के लिए गिरिडीह के पूर्व सांसद सरफराज अहमद, कांग्रेस नेता आलमगीर आलम, पूर्व सांसद फुरकान अंसारी, पूर्व मंत्री मन्नान मल्लिक, जेएमएम के हाजी हुसैन अंसारी आदि रहेंगे।

खबरें और भी हैं...