पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कसमार का युवक गुमला से हुआ लापता

कसमार का युवक गुमला से हुआ लापता

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कसमार | दुर्गापुर गांव के कारूजारा निवासी हरजीवन महतो का 18 वर्षीय पुत्र वासुदेव महतो गुमला जिले के कामडारा से लापता हो गया है। इस संबंध में युवक के पिता ने कामडारा थाना को लिखित सूचना दी है। बताया कि वासुदेव पिछले 7 मई को दोस्तों के साथ घूमने जाने के नाम पर घर से निकला था। फिर खोजबीन करने पर पता चला कि वह गुमला जिला के कामडारा में हरियाणा के शिवालया कंस्ट्रक्शन कंपनी लिमिटेड नामक कंपनी में काम कर रहा है। वासुदेव एवं उसके दोस्तों के साथ 12 मई को अंतिम बातचीत हुई है। उसी दिन वासुदेव शौच के बहाने निकला और फिर कार्यस्थल वापस नही आया। वहीं संपर्क भी नही हो पा रहा है। युवक के परिजन वासुदेव का पता नही चल पाने से परेशान व चिंतित हैं।

वासुदेव महतो की फाइल फोटो।

खबरें और भी हैं...