पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • आजसू प्रत्याशी की पत्नी कौशल्या देवी ने मांगा वोट

आजसू प्रत्याशी की पत्नी कौशल्या देवी ने मांगा वोट

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गोमिया विधानसभा उपचुनाव सीट के आजसू प्रत्याशी डॉ. लंबोदर महतो को विजयी बनाने के लिए शुक्रवार को उनकी प|ी कौशल्या देवी ने कसमार के कुरको, रघुनाथपुर, कोचागोड़ा, धधकिया, रंगामाटी, बरईकला, मूंगो, मधुकरपुर, चंडीपुर, भवानीपुर, लोधकियारी सहित कई गांवो में अपने पति के पक्ष में केला छाप पर वोट देने की मतदाताओं से अपील की। दौरा के क्रम में कौशल्या देवी ने कहा कि गोमिया विधानसभा क्षेत्र के विकास को पटरी पर ले जाने के लिए जनता डॉ. महतो का साथ दे। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में समस्याएं काफी हैं। उन समस्याओं को जड़ से खत्म करने के लिए तथा बेरोजगारों को रोजगार से जोड़ने के लिए आजसू पार्टी को विजयी बनाएं।

मौके पर गौतम महतो, वीणा देवी, महेंद्र महतो, गुड़िया देवी, छुटबाबू महतो, गीता देवी, रामदास महतो, पलानी देवी, मनोरंजन चक्रवर्ती सहित कई कार्यकर्ता शामिल थे। इधर कसमार प्रखंड के उत्तरी क्षेत्र में वरिष्ठ आजसू कार्यकर्ता अमरदीप महाराज के नेतृत्व में पोंडा, सोनपुरा, दांतु, पंचायत के दर्जनों गांव में प्रचार किया गया।

खबरें और भी हैं...