पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • आजसू ही करेगी झारखंडियों के सम्मान की रक्षा : महतो

आजसू ही करेगी झारखंडियों के सम्मान की रक्षा : महतो

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
टुंडी विधायक राजकिशोर महतो ने शनिवार को कसमार प्रखंड के विभिन्न गांवों में जनसंपर्क अभियान चलाकर गोमिया उपचुनाव के आजसू प्रत्याशी डॉ. लंबोदर महतो के पक्ष मे मतदान करने की अपील की। उन्होंने मुख्य रूप से कसमार प्रखंड के पिरगुल, कोतोगड़ा, पाड़ी, मुरहुल, बगदा , मंजुरा, कसमार, पुरनाडीह, खिजरा, सिंहपुर, खैराचातर, दुर्गापुर, कुरको आदि गांवों में जनसंपर्क किया। उन्होंने जगह जगह ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य की मौजूदा स्थिति में आजसू ही झारखंडियों के मान-सम्मान व अधिकार की रक्षा कर सकती है। उन्होंने कहा कि डॉ. लंबोदर क्षेत्र के लोगों की सेवा के उद्देश्य से ही राजनीति में आये हैं। इनके पास विकास की परिकल्पना है, और वे गोमिया विस क्षेत्र की तसवीर व तकदीर बदल सकते है। दौरे में डॉ लंबोदर महतो की प|ी कौशल्या देवी, जिप सदस्य जगदीश महतो, प्रमुख विजय किशोर गौतम, महेंद्र महतो, मनोज महतो, जगरनाथ महतो, विजय जायसवाल, संजय जायसवाल, घनश्याम महतो, शंकर महतो समेत काफी संख्या में लोग शामिल थे।

जनसंपर्क में शामिल टुंडी विधायक व अन्य।

आजसू ही कर सकती है राज्य का विकास : चंद्रप्रकाश

ललपनिया/साड़म | गोमिया विधानसभा उपचुनाव में आजसू पार्टी के प्रत्याशी डॉ. लम्बोदर महतो के पक्ष में झारखंड के कैबिनेट मंत्री चंद्रप्रकाश चौधरी ने गोमिया प्रखंड अंतर्गत तुलबुल पंचायत के विभिन्न गांवों में जनसम्पर्क अभियान चलाया। इसके बाद होसिर पूर्वी पंचायत के लरैयाटांड़ व होसिर पश्चिमी पंचायत के बगियाटोला गांव में आयोजित चुनावी सभा को संबाेधित करते हुए ग्रामीण महिला व पुरुष मतदाताओं से वोट मांगा। मंत्री चौधरी ने कहा कि आजसू ही एक मात्र ऐसी पार्टी है जो राज्य का विकास कर सकती है। कहा कि गोमिया की जनता पूर्व के जनप्रतिनिधियों को चुनाव जीताकर देख चुकी है। अब जनता जाग चुकी है। क्षेत्र में विकास नहीं करने वाले पूर्व के जनप्रतिनिधियों को जनता इस उपचुनाव में सबक सिखाने का काम करेगी। कहा कि गोमिया से भाजपा प्रत्याशी माधवलाल सिंह जनता के वोट से कई बार विधायक व मंत्री रह चुके हैं। लेकिन आज तक उन्होंने क्षेत्र की जनता के लिए कोई विकास का काम नहीं किया है। आज भी इस क्षेत्र की जनता विकास से कोसों दूर है। वहीं झामुमो पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि झामुमो कभी राज्य का विकास नहीं कर सकती। जिस पार्टी का प्रत्याशी अपने क्षेत्र का विकास नहीं कर सकता है, वैसे लोगों की पार्टी राज्य का विकास क्या करेगी। आज इसी पार्टी के मार से जनता को उपचुनाव का सामना करना पड़ रहा है। मौके पर पूर्व मुखिया घनश्याम राम, पंसस महेश रविदास, बद्री आदि थे।

खबरें और भी हैं...