गोमिया विधानसभा उपचुनाव में आजसू प्रत्याशी डॉ. लंबोदर महतो ने सोमवार को प्रखंड के बगदा टांगटोना, बसरिया, गोरैयाकुदर, बरईकला, रानी टांड़, लोधकियारी, अजैया, पुरनीबगियारी, रंगामाटी, तेतरियाटाड, चैनपुर आदि गांवों का सघन दौरा किया। इस दौरान उन्होंने घर-घर जनसंपर्क अभियान चलाया और लोगों से वोट मांगे। कहा कि क्षेत्र को वह समृद्ध और भयमुक्त बनाएंगे। कहा कि मुझे एक बार गोमिया विधानसभा क्षेत्र का नेतृत्व करने का मौका दें, गोमिया का सर्वांगीण विकास करके दिखाऊंगा। यहां शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, पेयजल, वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन, सामाजिक सुरक्षा पेंशन आदि मूलभूत समस्याओं का निदान करूंगा। गोमिया की जनता को जनप्रतिनिधियों ने अब तक छला है। दौरे में अमरदीप महाराज, अरविंद सिंह, जब्बार अंसारी, गंगाधर बैठा, दुलाल मुंडा, चन्द्रशेखर नायक, सतीश नायक शामिल थे।
कसमार में लोगों से बात करते आजसू प्रत्याशी डॉ. लंबोदर महतो व अन्य।
डॉ. लंबोदर को सेवा का मौका दें: चंद्रप्रकाश चौधरी
गोमिया | राज्य के जल संसाधन, पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री चंद्रप्रकाश चौधरी ने आजसू पार्टी के प्रत्याशी डॉ लंबोदर महतो के समर्थन में कुम्हार टोली, लटखुटा, पड़रिया यादव बस्ती व हजारी पटवा बस्ती में अलग अलग जनसंपर्क किया और नुक्कड़ सभा की। उन्होंने लोगों के बीच कहा कि आप सब डॉ लंबोदर महतो को बचे हुए डेढ़ साल में सेवा करने का मौका दें। निश्चित रूप में डेढ़ साल में वह काम कर दिखाएंगे, जो विगत कई सालों से नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि यहां पर बुनियादी सुविधाओं का अभाव है। समाधान का रास्ता आप लोगों के हाथों में है और यह रास्ता निकलेगा 28 मई को जब आपका एक-एक वोट आजसू पार्टी के उम्मीदवार को मिलेगा। लंबे समय तक प्रतिनिधित्व करने वालों ने क्षेत्र की अनदेखी की है। सभा में बाल गोविंद प्रजापति, इंतखाब आलम, राजेश विश्वकर्मा, बद्री पासवान, कुंदन पासवान व चंपा देवी ने अपने-अपने विचार व्यक्त किए। मौके पर अमृतलाल मुंडा, डॉली, रामनाथ यादव, वासुदेव यादव, जगमोहन, सोहन, ललिता देवी, सविता देवी, बबीता देवी, उषा देवी सहित बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित थे।