पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • जिला सहकारी केंद्रीय बैंक में नकदी की कमी, किसान काट रहे चक्कर

जिला सहकारी केंद्रीय बैंक में नकदी की कमी, किसान काट रहे चक्कर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिला सहकारी केंद्रीय बैंक में नकदी की कमी, किसान काट रहे चक्कर

कानड़ |
बीते चार दिनों से जिला सहकारी केंद्रीय बैंक कानड़ शाखा में किसान चक्कर काट रहे हैं। नकदी के अभाव में नाराज होकर किसान हर दिन लौट जाते हैं। सुबह से उम्मीद लेकर किसान बैंक की शाखा में जाते हैं, लेकिन पर्याप्त कैश नहीं मिलने पर निराश हो जाते हैं। उक्त जिला सहकारी केंद्रीय बैंक शाखा सात कृषि सहकारी संस्थाओं के हजारों किसानों के कृषि संबंधी लेन-देन करती है। नकदी के अभाव में परेशान सनावदा के भगवान सिंह, चांदनगांव के एलकार सिंह, कानड़ के दयाराम खजूरिया एवं जगदीश राठौर, गाजरिया के कालूराम, सनावदी के गोविंद सिंह आदि ने बताया सात दिन से बैंक के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन अपनी उपज की राशि आज तक नहीं मिली।

खबरें और भी हैं...