पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सम्मान यात्रा में पहुंची चना सरसों खरीदी में दिक्कत की शिकायत

सम्मान यात्रा में पहुंची चना-सरसों खरीदी में दिक्कत की शिकायत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कानड़ | किसान सम्मान यात्रा आगर विधानसभा क्षेत्र में भ्रमण करते हुए 9वंे दिन शनिवार को कानड़ मंडल की सेमली पंचायत पहुंची, सेमली, कुंडला खेड़ा, पालड़ा राजाखेड़ी, अरनियां, भड़का, नानयाखेड़ी, अहीर, कानड़ में किसानों की बैठक में यात्रा का उद्देश्य बताया।

विधायक गोपाल परमार ने कहा कि मप्र में किसानों को आत्मनिर्भर बनाकर उनकी आय को दोगुना करने को मुख्यमंत्री ने मिशन बनाया है। किसानों के हर सुख-दुख में भाजपा की शिवराज सरकार उनके साथ है। गांव में बिजली, सड़क का निर्माण किया गया है। साथ ही आगर विधानसभा क्षेत्र के 284 गांवों के लिए विशेष कार्ययोजना बनाकर 600 करोड़ रुपए खर्च कर पेयजल समस्या का स्थाई समाधान किया जा रहा है। कानड़ मंडल अध्यक्ष कैलाश परिहार, आगर ग्रामीण मंडल अध्यक्ष भेरूसिंह चौहान, पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष सुंदर यादव, किसान मोर्चा जिला महामंत्री ईश्वर सिंह गुर्जर, मंडल अध्यक्ष कालू सिंह, योगेश शर्मा, महेश सूर्यवंशी, सरपंच गोविंद पुरी, गोपाल गाजरिया, नारायण सिंह, कैलाश गौरेलाल, मांगीलाल चौहान, सरपंच लक्ष्मण सिंह चावड़ा, रूगनाथ सिंह चावड़ा, कृपाल सिंह राजाखेड़ी, सरदार सिंह, रोड सिंह, जवान सिंह संगवालिया, कैलाश मालवीय, रंजीत विश्वकर्मा, जिला पंचायत सदस्य भेरू सिंह आर्य, विधायक प्रतिनिधि तूफान सिंह आदि कार्यकर्ता के साथ ही बड़ी संख्या में किसान उपस्थित थे। किसानों ने चना सरसो, मसूर की सरकारी खरीदी में आ रही दिक्कत व मैसेज प्राप्त न होने की समस्या से जिम्मेदार लोगों को अवगत कराया। यात्रा शाम को कानड़ नगर पहुंची । कनकेश्वर महादेव धर्मशाला में किसानों का तिलक लगाकर तथा पुष्पहार से स्वागत अभिनंदन किया गया। संचालन योगेश शर्मा ने किया। आभार जवान सिंह संगवालिया ने माना।

किसान सम्मान यात्रा में जानकारी देते अतिथि व मौजूद किसान।

खबरें और भी हैं...