पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • निरीक्षक टीम से किया अभद्र व्यवहार

निरीक्षक टीम से किया अभद्र व्यवहार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आगर-मालवा |सीएमएचओ डॉ. बी.एस. बारिया के निर्देश पर जिलास्तरीय निरीक्षण टीम ने नगर में चल रहे निजी व अनाधिकृत रूप से संचालित अस्पतालों/क्लिनिकों का गत दिवस औचक निरीक्षण किया।

इस दौरान एक निजी अस्पताल में पंजीकृत चिकित्सक अनुपस्थित पाए गए। जब टीम ने जांच-पड़ताल की, तो अस्पताल संचालक व एक अन्य निजी चिकित्सक ने टीम सदस्यों के साथ अभद्र व्यवहार किया। टीम ने इसकी जानकारी सीएमएचओ को दी। सीएमएचओ ने इस संबंध में कलेक्टर को प्रतिवेदन भेजा है। निरीक्षण टीम में नोडल अधिकारी डाॅ. पंकज बगेल, बड़ौद बीएमओ डॉ. वीजेंद्र चुरिहार, डॉ. यशवंत नायक कानड़ व एक महिला चिकित्सक मौजूद थीं। सीएमएचओ डाॅ. बारिया ने बताया निरीक्षण के दौरान अस्पताल में अव्यवस्था व अनियमितता भी नजर आई है। कलेक्टर से मार्गदर्शन लेकर आगामी कार्रवाई की जाएगी।

खबरें और भी हैं...