पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सुहागिनों ने की पति की लंबी आयु की कामना

सुहागिनों ने की पति की लंबी आयु की कामना

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शुद्ध‎ ज्येष्ठ अमावस्या के मौके पर वट सावित्री व्रत का उपवास रखकर बरगद वृक्ष की पूजा की गई। काफी संख्या में सुहागिन महिलाओं‎ ने अपने पति की दीर्घायु की कामना करते हुए इस व्रत का अनुष्ठान किया। जल, अक्षत, फूल, अबीर, गुलाल, रोली, कुमकुम, पान, कसैली, कलावा आदि से पूजा अर्चना की।

पूजा के दौरान सुहागिनों ने वह कथा सुनी जिसमें पति सत्यवान के प्राण यमराज के दूतों के द्वारा हर लिए जाने पर अपने सतित्व के बल व पातिव्रत्य धर्म की बदौलत प|ी सावित्री द्वारा पति के प्राण वापस लौटा लाने की कथा है। इस मौके पर सभी सुहागिनों ने पतिव्रत धर्म के संकल्प को सुदृढ़ किए जाने का संकल्प लिया। उन्होंने पुजारी को डलिया में भरकर रोली, बिंदी, सिंदूर, आलता, मेंहदी, पाउडर, नेल पॉलिश, लिपस्टिक, रिबन, क्लिप, कल्चर, साड़ी, पंखा, जल से भरा हुआ घड़ा, अन्न व द्रव्य (रुपए) आदि का दान किया। घर लौटकर पति को पंखा झेला व बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद लिया। सभी व्रतियों ने दिन रात उपवास रखकर अगली सुबह पूजा अर्चना व पूजा में प्रयुक्त सामग्री को जलाशयों में प्रवाहित करने के बाद व्रत का पारण करेंगी।

आस्था

वट सावित्री‎ व्रत रख सुहागिनों ने की बरगद वृक्ष की पूजा, सुबह पूजन सामग्री को जलाशयों में प्रवाहित कर पारण करेंगी

वट वृक्ष की पूजा करती सुहागिन महिलाएं।

सुहागिनों ने की वट सावित्री पूजा

रंका |
वट सावित्री पर्व को लेकर रंका अनुमंडल मुख्यालय में सुहागिन महिलाओं के द्वारा रंका के चेक नाका अंधेरी बगीचा थाना मोड़ सुनार मोहल्ला में स्थित बड़ के पेड़ के नीचे वट सावित्री की पूजा अर्चना की। वहीं सत्यवान एवं सावित्री की कथा का श्रवण किया। वट सावित्री पूजा को लेकर काफी संख्या में महिलाएं इन स्थानों में पहुंची और पति की लंबी उम्र की कामना के लिए पूजा की।

खबरें और भी हैं...