पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • ओडीएफ के लिए कांडी के पंचायतों की तिथि निर्धारित

ओडीएफ के लिए कांडी के पंचायतों की तिथि निर्धारित

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शौचालय निर्माण की समीक्षा करते बीडीओ।

स्वच्छ भारत मिशन के तहत शौचालय निर्माण की समीक्षा‎ की गई

भास्कर न्यूज | कांडी

प्रखंड कार्यालय के सभागार में मंगलवार को बीडीओ गुलाम समदानी ने स्वच्छ भारत मिशन के तहत शौचालय निर्माण की समीक्षा‎ की। इस दौरान कई पंचायतों के मुखिया, पंचायत सेवक, पंचायत स्वयं सेवक, सुपरवाइजर आदि उपस्थित‎ थे। मौके पर विभिन्न‎ पंचायतों के मुखिया को खुले में शौच से मुक्त घोषित किए जाने का टास्क दिया गया। मंगलवार को कांडी प्रखंड के 15 पंचायतों में बन रहे शौचालय निर्माण कार्य के अद्यतन स्थिति की समीक्षा की गई। अभियान को गति प्रदान करने के लिए बीडीओ गुलाम समदानी ने सभी 15 पंचायतों के प्रत्येक गांव में शौचालय निर्माण का लक्ष्य निर्धारित करते हुए पर्यवेक्षक नियुक्त किया। साथ ही ओडीएफ करने की अंतिम तिथि भी निर्धारित की गई।

उन्होंने डुमरसोता, चटनियां व घटहुआं कला पंचायतों को ओडीएफ घोषित करने की अंतिम तिथि 20 मई, खरौंधा, गाड़ाखुर्द व राणाडीह पंचायतों के लिए 10 जून, लमारी कला, बलियारी, हरिहरपुर, पतरिया व खुटहेरिया के लिए 15 जून, पतीला व सरकोनी के लिए 20 जून तथा शिवपुर व मझिगावां पंचायत को ओडीएफ घोषित करने के लिए अंतिम तिथि 30 जून निर्धारित की गई। मुख्यालय पंचायत कांडी को अप्रैल 2017 में ही ओडीएफ घोषित किया जा चुका है। इस अवसर पर बीडीओ ने कांडी वासियों से कहा कि आप अपनी बहू बेटियों को अगर एक शौचालय भी नहीं दे पाए तो यह आपकी बहुत बड़ी कमी को दर्शाता है। इस मौके पर राणाडीह पंचायत के मुखिया कृष्णा दास, घटहुआं कला की शाहीना बीवी, चटनियां के रामजी यादव, सरकोनी की मीना देवी, शिवपुर के योगेंद्र राम, बलियारी की संध्या देवी व कांडी मुखिया विनोद प्रसाद उपस्थित‎ थे। इधर पंचायत सेवक ललन बैठा, कृष्णा तिवारी, विपिन सिंह, चंद्रदेव तिवारी, विक्रमा साव व सुनील कुमार, पतीला मुखिया प्रतिनिधि‎ गुड्डू सिंह, पतरिया मुखिया प्रतिनिधि मनोज चंचल, बलियारी मुखिया प्रतिनिधि सत्येन्द्र साव उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...