पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कर्नाटक विजय पर मोदी शाह को दी बधाई

कर्नाटक विजय पर मोदी-शाह को दी बधाई

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कांडी | यह तो केवल झांकी है, फिर से दिल्ली बाकी है... कर्नाटक विजय के बाद मुखिया सह भाजपा नेता विनोद प्रसाद ने उक्त पंक्तियां दुहराई। उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 से ही लोक सभा में कोई विपक्ष नहीं है। बावजूद इसके वे विपक्ष कहे जाते हैं तो इसमें भाजपा की मेहरबानी है। मुखिया ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री‎ नरेंद्र मोदी व भाजपा अध्यक्ष‎ अमित शाह के अश्वमेध का घोड़ा बेरोक टोक भारत के हर कोने में सरपट दौड़ रहा है। अब गिनती के कुछ सूबे बचे हैं। जो वक्त पर भाजपा के ही होंगे। 2019 का फाइनल मुकाबला भी चार सौ प्लस से अपना होगा। मुखिया सहित 20 सूत्री अध्यक्ष‎ रामलाला दुबे, मंडल अध्यक्ष‎ श्रीकांत पांडेय, राम लखन प्रसाद, राजेंद्र पांडेय, फुदेना पासवान, शशि रंजन दुबे आदि ने कर्नाटक विजय पर पीएम नरेंद्र मोदी व राष्ट्रीय‎ अध्यक्ष‎ अमित शाह को बधाई दी है।

खबरें और भी हैं...