मां की डांट से नाराज 18 वर्षीय युवती ने की आत्महत्या
मां की डांट से नाराज 18 वर्षीय युवती ने की आत्महत्या
3 वर्ष पहले
कॉपी लिंक
गढ़वा | कांडी थाना क्षेत्र के राजा घटहुआ गांव में भरत राम की 18 वर्षीय पुत्री मधु कुमारी ने कीटनाशक दवा खाकर आत्महत्या कर ली। घटना के संबंध में बताया गया कि खाना बनाने को लेकर उसकी मां ने उसे डांटा था। इसी से आक्रोशित होकर उसने घर में रखे कीटनाशक खाकर आत्महत्या कर ली।