पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • दो पंचायत के 8 गावों में ग्राविस के गठन की अधिसूचना जारी

दो पंचायत के 8 गावों में ग्राविस के गठन की अधिसूचना जारी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पतरिया गांव में पुलिस बल की निगरानी में ग्राम विकास समिति का गठन किया जाएगा

भास्कर न्यूज | कांडी

कांडी प्रखंड विकास पदाधिकारी गुलाम समदानी ने प्रखंड क्षेत्र के दो पंचायतों के आठ गावों में ग्राम विकास समिति के गठन की अधिसूचना जारी कर दी है। इनमें कांडी व पतरिया पंचायत के गांव शामिल हैं।

इस संबंध में जारी पत्र के अनुसार पतरिया पंचायत के चौखड़ी व सड़की में 18 मई को व पतरिया गांव में 22 मई को वहीं कांडी पंचायत के ढबरिया व सलेया में 19 मई को तथा कांडी, कुशही व नयनाबार में 21 मई को जबकि पतरिया में 22 मई को ग्राम विकास समिति का गठन किया जाएगा।

मालूम हो कि पतरिया गांव में विवाद के कारण दो बार ग्राविस के गठन की प्रक्रिया को स्थगित करनी पड़ी है। पंचायत सेवक चंद्रदेव तिवारी ने बताया की इस बार पतरिया गांव में पुलिस बल की निगरानी में ग्राम विकास समिति का गठन किया जाएगा।

खबरें और भी हैं...