कांडी | कांडी थाना क्षेत्र के शिवरी गांव निवासी बिनोद पासवान चौकीदार के छोटे पुत्र 18 वर्षीय नीतीश कुमार की मौत गुरुवार को हो गई। नीतीश का दो दिनों से पेट दर्द कर रहा था। जिसका स्थानीय स्तर पर इलाज चल रहा था। इलाज से कोई फायदा नहीं होते देख परिजन उसके बेहतर इलाज के लिए रांची लेकर जा रहे थे। इसी बीच रास्ते में ही चंदवा के निकट उसकी मौत हो गई। युवा पुत्र के निधन से घर में कोहराम मचा है। गांव के लोग भी मर्माहत हैं।