कांडी थाना क्षेत्र के लमारी कला गांव निवासी वासुदेव साव उर्फ करीमन साव 70 वर्ष की मौत ट्रेन से धक्का लगने के कारण हो गई। यह घटना शुक्रवार की है। जब वृद्ध वासुदेव को पलामू एक्सप्रेस ट्रेन से धक्का लग गई। मृतक की प|ी विमल देवी ने बताया कि उसे सांस की बीमारी है। इसका इलाज कराने गुरुवार को मझिआंव होते हुए ऊंटारी रोड स्टेशन से मेदिनीनगर जा रही थी। शाम को ऊंटारी रोड स्टेशन पर रुकी थी। शुक्रवार की सुबह ऊंटारी रोड स्टेशन पर शौच के लिए जाने के दौरान ट्रैक पार करते समय ट्रेन से धक्का लग गई। इसमें वे गिर पड़े। मौके पर ही उनकी मौत हो गई। रेल पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से परिजनों तक घटना की सूचना भेजी गई। मृतक के शव को घर लाया गया। मृतक के दो बेटे सिकेन्द्र साव व योगेंद्र साव तथा तीन बेटियां हैं। दो दिन पहले ही मृतक के दोनों बेटे मजदूरी करने के लिए बाहर चले गए हैं। इधर शव पहुंचते ही लोगों की भीड़ लग गई। मृतक के पुत्र योगेंद्र के पुत्र कुंदन ने मुखाग्नि दी। अंतिम संस्कार गांव में ही पंडी नदी के घाट पर कर दिया गया।
रोते बिलखते परिजन।