पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • डिजिटल पेमेंट व कैशलेस लेन देन का दिया प्रशिक्षण‎

डिजिटल पेमेंट व कैशलेस लेन-देन का दिया प्रशिक्षण‎

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कांडी | कांडी प्रखंड मुख्यालय के सभागार में डिजिटल पेमेंट को बढ़ावा देने व कैशलेस लेनदेन को लेकर पंचायत प्रतिनिधियों को प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान जिला से आए एजुकेशन कंसल्टेंट यश रंजन, मर्चेंट मैनेजर दीपक कुमार, कांडी ब्लॉक ई मैनेजर आशीष कुमार पांडेय, कांडी प्रखंड के सभी प्रज्ञा केंद्र संचालक, रोजगार सेवक, पंचायत सेवक, पंचायत स्वयंसेवक, सहित अन्य प्रखंड कर्मी उपस्थित थे। प्रशिक्षण में सभी को कैशलेस लेनदेन, पीएमजी दिशा, डिजिटल सर्विस, भीम एप्लीकेशन, निदान एप्लीकेशन आदि की जानकारी दी गई। इसमें यह बताया गया कि किसी भी ग्रामीण को अगर कंपलेन करना हो तो निदान एप्लीकेशन पर घर बैठे कंपलेन कर सकते हैं। इसकी सुनवाई तुरंत होगी। इस मौके पर प्रज्ञा केंद्र के संचालक प्रदीप कुमार मेहता, राहुल कुमार, मदन कुमार सिंह, सत्येंद्र कुमार सोनी, लव कुमार कुशवाहा, जीतेंद्र पांडेय सहित प्रखंड के सभी कर्मी उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...