प्रखंड क्षेत्र के पतरिया पंचायत अंतर्गत सड़की व चौखड़ी गांव में शुक्रवार को ग्राम विकास समिति का गठन किया गया। इस दौरान सड़की में रीना देवी को अध्यक्ष व सत्येंद्र नाथ पांडेय को सचिव बनाया गया। जबकि चौखड़ी गांव में सविता देवी का अध्यक्ष व सचिव रवींद्र कुमार यादव का सचिव के रुप में चयन किया गया। मौके पर बतौर पर्यवेक्षक जेई अभिषेक कुमार सिंह उपस्थित थे। वहीं उप मुखिया मोहम्मद यूसुफ, पंचायत सेवक चंद्रदेव मेहता सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण महिला पुरुष मौजूद थे।