पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • ढबरिया और सलेया में ग्राविस का किया गया गठन

ढबरिया और सलेया में ग्राविस का किया गया गठन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कांडी पंचायत के दो राजस्व गावों में ग्राम विकास समिति का गठन किया गया। इन गावों में ढबरिया व सलेया का नाम शामिल है। कांडी पंचायत के मुखिया विनोद प्रसाद की देख रेख में ढबरिया गांव में ग्राम सभा की गई। ग्राम सभा की अध्यक्ष‎ता सेवा निवृत शिक्षक सोहन राम ने की।

इस मौके पर पंचायत सेवक चंद्रदेव तिवारी ने ग्राम विकास समिति के गठन का उद्देश्य‎ व चयनित अधिकारियों के अधिकार एवं कर्तव्यों पर प्रकाश डाला। इस दौरान एकत्र ग्रामीणों ने सर्वसम्मति से आशा देवी को ढबरिया ग्राविस का अध्यक्ष‎ व विजयमल मेहता को सचिव मनोनीत किया। जबकि नागेंद्र श्रीवास्तव, नसीम अंसारी, जीतेंद्र कुमार, राजेंद्र राम, राजू रंजन राम, विनोद मेहता, मुरली मेहता, शीला देवी व अख्तर अंसारी 11 सदस्यीय ग्राविस के सदस्य होंगे।

मौके पर वीरेंद्र गुप्ता ग्राम रोजगार सेवक भी उपस्थित‎ थे। वहीं सलेया गांव में मुखिया विनोद प्रसाद की अध्यक्ष‎ता में ग्राम सभा आयोजित‎ की गई। यहां पूनम देवी को अध्यक्ष‎ बनाया गया। वहीं मनोज शर्मा ग्राविस के सचिव होंगे। जबकि दिनेश शर्मा, ललन शर्मा, मालती देवी, कमलेश शर्मा, राम सुंदर मिस्त्री, सुशीला देवी व संगीता देवी समिति की सदस्य बनाई गईं।

खबरें और भी हैं...