पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • जेई ने दिया शौचालय निर्माण का प्रशिक्षण

जेई ने दिया शौचालय निर्माण का प्रशिक्षण

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कांडी प्रखंड कार्यालय के सभागार में स्वच्छ भारत मिशन के तहत शौचालय निर्माण‎ को लेकर चर्चा की गई। कांडी के प्रखंड विकास पदाधिकारी गुलाम समदानी ने इसकी अध्यक्ष‎ता की। उन्होंने कहा कि जरूरत व फायदा के हिसाब से शौचालय निर्माण‎ को प्रथम प्राथमिकता दें।

प्रत्येक पंचायत को खुले में शौच से मुक्त घोषित किए जाने की तिथि निर्धारित‎ कर दी गई है। समाज के हरेक आम व खास आदमी का यह कर्तव्य बनता है कि उक्त तिथि को सभी कार्यों में सर्वोच्च वरीयता देते हुए एक एक शौचालय का निर्माण‎ पूर्ण करें व कराएं।

इस मौके पर पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के जूनियर इंजीनियर ने उपस्थित‎ लोगों को शौचालय निर्माण का प्रशिक्षण‎ दिया। इस अवसर पर कांडी के अंचल पदाधिकारी मोहम्मद असलम, स्वच्छ भारत मिशन के ब्लॉक को ऑर्डिनेटर विपिन पांडेय, सोशल मोबलाइजर, कई मुखिया, पंचायत सेवक, रोजगार सेवक, पंचायत स्वयं सेवक, जल सहिया तथा साक्षरता प्रेरक उपस्थित‎ थे।

बैठक में मौजूद बीडीओ, सीओ व अन्य।

खबरें और भी हैं...