पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • फोन पर आधार नंबर पूछकर उड़ाए 49 हजार रुपए

फोन पर आधार नंबर पूछकर उड़ाए 49 हजार रुपए

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कांडी | कांडी थाना क्षेत्र के बनकट गांव निवासी वीरेंद्र कुमार साह साइबर क्राइम का शिकार हो गया। स्टेट बैंक की कांडी शाखा में उसके खाता संख्या 32860704454 से 49 हजार रुपए की फर्जी तरीके से निकासी कर ली गई। यह घटना मंगलवार की है। पीड़ित वीरेंद्र मामले की शिकायत करने कांडी थाना गया। लेकिन घटना जहां की है शिकायत वहीं दर्ज होगी कहकर पुलिस ने शिकायत दर्ज करने से इनकार कर दिया। पीड़ित वीरेंद्र ने बताया जैसे ही खाता से पैसा निकासी का मैसेज मोबाइल पर आया तुरंत बैंक जाकर खाता बंद कराया, साथ ही शाखा प्रबंधक से इसकी शिकायत की। शाखा प्रबंधक नित्यानन्द कुमार ने रवींद्र को बताया कि अब इस मामले में बैंक कुछ नहीं कर सकता है।

खबरें और भी हैं...