पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कांडी में 450 पेंशन आवेदन को एसडीओ ने मौके पर ही दी मंजूरी

कांडी में 450 पेंशन आवेदन को एसडीओ ने मौके पर ही दी मंजूरी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सदर अनुमंडल पदाधिकारी प्रदीप कुमार की अध्यक्ष‎ता में कांडी प्रखंड क्षेत्र के उत्क्रमित उवि लमारी कला पीपरडीह के निकट मौके पर पेंशन की स्वीकृति को लेकर विशेष शिविर का आयोजन‎ किया गया। इस दौरान तीन पंचायतों के पेंशन से वंचित वृद्ध, विधवा व दिव्यांग लोगों के 450 आवेदन पत्रों को स्वीकृति प्रदान की गई। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम‎ के तहत चटनियां, लमारी कला व घटहुआं कला पंचायतों के सैकड़ों महिला, पुरुष बड़े सबेरे ही मौके पर पहुंचने लगे थे। इनमें वृद्ध, विधवा व दिव्यांगों की संख्या ज्यादा थी। इस बीच संबंधित पंचायत के पंचायत सेवक व उस हल्का के राजस्व कर्मचारियों‎ ने योग्य लाभुकों का फॉर्म कंप्लीट किया। कुछ ही देर में इस स्पेशल कैंप में पहुंचे एसडीओ ने आवेदक व उसके आवेदन पत्र की जांचकर स्वीकृति देना शुरु कर दिया।

महीनों से लेकर वर्षों तक इसी पेंशन की स्वीकृति के लिए पंचायत और प्रखंड से लेकर जिला तक की चक्कर लगाने वाले लोग हतप्रभ थे। वे कौतुहल की दृष्टि‎ से उस पदाधिकारी को देख रहे थे जिसने यह अभिनव अभियान शुरु किया है। जो आवेदक को पेंशन के योग्य देखते ही सीधे पेंशन स्वीकृत कर रहे थे। वयोवृद्ध महादेव राम व कलपतिया ने कहा कि इसी एक शब्द स्वीकृत लिखाने के चक्कर में उनकी सीधी कमर झुक गई। इस दौरान तीनों पंचायतों के पेंशन के 450 आवेदनों को एसडीओ ने मौके पर स्वीकृति प्रदान कर दी। मौके पर अन्य कर्मियों के अलावा चटनियां मुखिया रामजी यादव, लमारी कला मुखिया गीता देवी व घटहुआं कला मुखिया शाहीना बीवी उपस्थित‎ थीं।

स्वच्छ भारत मिशन की समीक्षा की गई :

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अति महत्वपूर्ण‎ अभियान स्वच्छ भारत मिशन की कांडी प्रखंड के तीन पंचायतों - लमारी कला, चटनियां व घटहुआं कला के संदर्भ में शौचालय निर्माण की समीक्षा‎ की गई। मौके पर सदर एसडीओ प्रदीप कुमार ने मुखिया, पंचायत सेवक, ग्राम रोजगार सेवक, पंचायत स्वयं सेवक, समन्वयक, सोशल मोबलाइजर आदि से कहा कि सभी पंचायतों के ओडीएफ की तिथि तय कर दी गई है। उसे शादी विवाह की निर्धारित तिथि की तरह हर हाल में पूरा करें।

लू, धूप, बारिश, आंधी कुछ भी आए तय तिथि पर ही शादी संपन्न करनी ही होती है। शौचालय निर्माण को भी टाईम बाउंड वर्क मानकर पूरा करें। आम जनों से कहा ध्यान रखें यह शौचालय नहीं हर घर की प्रतिष्ठा है। कहा कि जिस पंचायत में भी शौचालय निर्माण के प्रति लापरवाही पाई गई उस मुखिया का वित्तीय अधिकार जब्त कर लिया जाएगा‎। साथ ही संबंधित कर्मियों के विरुद्ध‎ कार्रवाई‎ की जाएगी। मौके पर बीडीओ गुलाम समदानी, सीओ मो असलम, भाजपा नेता डॉ ईश्वर सागर चंद्रवंशी, 20 सूत्री अध्यक्ष‎ रामलाला दुबे, अजय सिंह, प्रमुख प्रतिनिधि‎ पिंकू पांडेय, भाजपा नेता रवींद्र पासवान, सभी कर्मचारी तथा मुखिया उपस्थित‎ थे।

मौके पर ही पेंशन की स्वीकृति प्रदान करते एसडीओ।

खबरें और भी हैं...