कान्हाचट्टी में दो दिनों से बिजली गुल
कान्हाचट्टी | प्रखंड क्षेत्र लगातार दो दिनों से अंधरे के आगोश में समा गया है। बिजली नहीं रहने कारण समस्त कान्हाचट्टी प्रखंड में दो दिनों से अंधेरा छा गया है। एक तो अत्यधिक गर्मी पड़ने से जहां ग्रामीण परेशान हैं, वहीं दूसरी ओर बिजली नहीं रहने से प्रखंडवासियों की और भी बेचैनी बढ़ गई है। बिजली से संचालित होने सभी उपकरण बंद है। विभागीय पदाधिकारियों की इसकी कोई चिंता नहीं है। ।