चिलचिलाती धूप में खुले आसमान के नीचे रहते हैं मुसहर
कान्हाचट्टी | चिलचिलाती धूप व गर्म हवा से प्रखंड वासी खासे परेशान हैं। परंतु कान्हाचट्टी मस्जिद के पीछे रह रहे एक दर्जन मुसहर परिवार खुले आसमान के नीचे दिन बिताने को मजबूर हैं। इस परिवार के साथ कई दूध मुंहे बच्चे भी खुले में रहने को मजबूर हैं। इनके पास न रहने को घर है और न सोने को बिस्तर है। इस स्थिति में खुले आसमान में ही कुरहा लगाकर रहते हैं। इनका अपना कोई आशियाना नहीं है। इन मुसहर परिवारों से कोई भी सदस्य शिक्षित नहीं हैं। इसके बावजूद भी जिला प्रशासन का कोई ध्यान नहीं है। इस परिवार के सुरेंद्र मुसहर का कहना है कि सरकार ने हमलोगों को आवास नहीं दिया है। प्रकाश मुसहर का कहना है कि जिस दिन शिकार नहीं होता है उस दिन चूल्हा नहीं जलता है।