जवाहर नवोदय विद्यालय में प्रवेश के लिए परीक्षा 19 को
कनीना | जवाहर नवोदय विद्यालय करीरा में कक्षा 9वीं में प्रवेश के लिए प्रवेश परीक्षा 19 मई को आयोजित की जाएगी। प्राचार्या शालिनी शर्मा ने बताया कि कक्षा 9वीं में प्रवेश के लिए 19 मई को सुबह 10 बजे से 12.30 बजे तक प्रवेश परीक्षा ली जाएगी। इसके लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिए गए हैं। अभ्यार्थी अपना प्रवेश पत्र लिंक से ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं या फिर जवाहर नवोदय विद्यालय करीरा के कार्यालय से प्राप्त कर सकते हैं।