शनि जयंती पर निकाली शोभायात्रा, रात में हुआ जागरण
शहर के मोहल्ला निमड़ी नीचे स्थित शनि मंदिर में शनि जयंती की पूर्व संध्या पर रात्रि जागरण में कलाकारों ने भजनों के माध्यम से बाबा की महिमा का गुणगान किया। शुभारंभ अतुल लामड़ीवाल ने मेरे लाडले गणेश प्यारे-प्यारे भजन के साथ किया। नारनौल से पधारे विकास जांगड़ा ने बूटी ज्ञान की पिला दे व नैनन में श्याम समा गयो रे, कब आओगे शनिदेव जी माहरे द्वारे गाकर शनिदेव भगवान की महिमा का गुणगान किया। सोनू सलोना नारनौल ने जो खेल गए प्राणों पे श्रीराम के लिए एक बार तो हाथ उठाओ में हनुमान के लिए भजन गाकर सभी भक्तों को भक्तिरस में लीन कर दिया।
हिसार के कलाकारों ने शिव तांडव, कृष्ण-राधा व सूर्यपुत्र शनिदेव की झांकियों की शानदार प्रस्तुति दी। मंगलवार को शनि जयंती के अवसर पर शहर के मुख्य मार्गो आजाद चौक, सब्जी मंडी रोड, बालाजी चौक, सिनेमा रोड़, मसानी चौक होते हुए शनि मंदिर पहुंची। उसके उपरांत शनि भगवान का भोग लगाकर भंडारे का आयोजन किया किया। भंडारे में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। मंदिर पुजारी सुभाष घोसी ने बताया कि 151 महिलाओं ने कलशयात्रा में भाग लिया। कलशयात्रा में ममता, जगमती, अनिता वत्स, मीना, सोमा भाटिया, सरला भाटिया, राजकपूर देवी, निर्मला सोनी व कमलेश आदि महिलाओं ने भाग लिया। मंदिर पुजारी ने बताया कि शनि महाराज की 15वीं झांकी निकाल गई है। इस मौके पर वेदप्रकाश नंबरदार, राजेश, रिंकू भाटिया, दीपक, सुनील, नरेश, साहिल भालोठिया, हनुमान प्रसाद, मानू मंजीत, पार्षद मनीष सैनी व पार्षद कृष्णा जांगड़ा आदि श्रद्धालु उपस्थित थे।
महेंद्रगढ़. शनि जयंती पर झांकी एवं शोभायात्रा निकालते श्रद्धालु।
मोलड़नाथ मंदिर में मनाई शनिदेव जयंती
कनीना | कस्बे में बाबा मोलड़ नाथ मंदिर प्रांगण में शनिदेव मंदिर में शनि जयंती के उपलक्ष्य में सोमवार रात जागरण का आयोजन किया गया। मंगलवार सुबह भंडारा लगा, जिसमें दूरदराज से आए साधु-संतों व भक्तजनों ने आकर प्रसाद ग्रहण किया। बता दें कि कुछ वर्षों से शनिदेव मंदिर पर हर वर्ष शनि देव जयंती पर भंडारा आयोजित किया जाता है।
इसमें दूरदराज से भक्तजन आकर प्रसाद ग्रहण करते हैं। कनीना में बाबा मोलडऩाथ मंदिर के साथ ही मां शेरावली, खाटू श्याम मंदिर, शिरडी के साईं मंदिर, शिवालय, राधा-कृष्ण मंदिर, सीताराम मंदिर, बाबा भैया, माता मैया मंदिर, पुराना हनुमान मंदिर, नया हनुमान मंदिर, खागड़ आश्रम आदि धार्मिक स्थल निर्मित किए गए हैं। इसको लेकर कनीना का मोलडऩाथ आश्रम एक धार्मिक स्थलों का गढ़ बनता जा रहा है। एक जगह कई धार्मिक स्थानों के होने से लोग अपने अपने इष्टदेव की पूजा कर लेते हैं। इसी जगह शनिदेव का विशाल मंदिर बना हुआ है। मंगलवार भारी संख्या में भक्तजनों ने आकर प्रसाद ग्रहण किया। भूपेंद्र सिंह, इंद्रजीत सिंह, पार्षद मुकेश गर्ग, विक्की पंसारी, दिनेश कुमार, अनिल गर्ग, मोहित जेलदार, बंटी शर्मा, मनोज शर्मा, नवीन कुमार व जगदीश कुमार आदि उपस्थित थे।
कनीना. शनि मंदिर में भंडारे के दौरान प्रसाद ग्रहण करते भक्तजन।