कनीना | कनीना बीडीपीओ कार्यालय में बार और बेंच की मीटिंग का आयोजन किया गया। इसमें बार एसोसिएशन के प्रधान विजेंद्र यादव के नेतृत्व में सभी अधिवक्ताओं ने भाग लिया। मंच संचालन अधिवक्ता ओपी रामबास ने किया। अध्यक्षता बार एसोसिएशन प्रधान विजेंद्र यादव ने की। कनीना न्यायालय के न्यायाधीश एसडीजेएम पीयूष शर्मा का स्वागत किया। एसडीजेएम पीयूष शर्मा ने कहा कि बार और बेंच के रिश्ते अच्छे बने रहेंगे। एसोसिएशन प्रधान विजेंद्र यादव, पूर्व प्रधान रमेश कौशिक, विक्रम ककराला, राजेंद्र करीरा, विक्रम मोहनपुर ओपी रामबास, हरीश गाहड़ा थे।