कनीना | कनीना पालिका चुनाव को लेकर ऑब्जर्वर अरुणा सिंह के नेतृत्व में एक बैठक आयोजित की गई। इसमें चुनाव लड़ने वाले सभी 13 वार्डों के 45 उम्मीदवारों को चुनाव संबंधित खर्चा रजिस्टर चेक किए गए। अरुणा सिंह ने बताया कि पालिका के वार्ड पार्षद का चुनाव संपन्न हो चुके हैं, इसी के चलते सभी उम्मीदवारों के खर्चा रजिस्टर चेक किए गए हैं। जिन उम्मीदवारों ने फार्म नॉमिनेशन किया था, उसी दिन से जो रिटर्निंग ऑफिसर द्वारा रजिस्टर दिया था। गत 8 मई को भी चेक किया गया था। रिकार्ड में कोई अनियमितताएं मिलती है तो उस उम्मीदवार पर कार्रवाई की जाएगी। पार्षद के चुनावों में एक उम्मीदवार केवल 2 लाख रुपए तक ही खर्च कर सकता था। नपा सचिव राजाराम ने बताया कि नपा पार्षद चुनावों में वार्ड नं 1 से दलीप, वार्ड नं 2 संतोष देवी, वार्ड नंबर 3 से संतोष देवी, वार्ड नंबर 4 से मंजू, वार्ड नंबर 5 से सतीश वार्ड नंबर 6 से प्रहलाद सिंह वार्ड नंबर 7 से मुकेश गर्ग, वार्ड नंबर 8 से दलीप सिंह, वार्ड नंबर 9 से मनीष, वार्ड नंबर 10 से रीना वार्ड नंबर 11 से अरुणा कौशिक वार्ड नंबर 12 से राजेंद्र प्रसाद वार्ड नंबर 13 से अशोक कुमार विजेता रहे। एआरओ बीडीपीओ ओमप्रकाश व बाबूलाल आदि उपस्थित थे।