कनीना | शहरी स्थानीय निकाय विभाग चंडीगढ़ की टीम ने शुक्रवार को कनीना के कई स्कूल व वार्डों का निरीक्षण कर उनमें फैली गंदगी व अन्य समस्याओं का जायजा लिया। स्थानीय कस्बा कनीना में फैली गंदगी को लेकर कुछ लोगों ने चंडीगढ़ शिकायत भेजकर कस्बे की वास्तविक स्थित से अवगत करवाया था। इसको लेकर शहरी स्थानीय निकाय विभाग की एक टीम शुक्रवार को कनीना कस्बे में पहुंची।टीम के सदस्य डॉक्टर हरभजन सिंह, स्वच्छता भारत मिशन के को-ऑडिनेटर जितेन्द्र सिंह आदि ने बताया कि कस्बे के कुछ लोगों द्वारा हमें शिकायत भेजकर कस्बे के एक निजी स्कूल में वॉशरूम न होने अथवा वार्ड नंबर 1,6,7,8,9 में फैली गंदगी को लेकर शिकायत की थी।